
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जोगा गांव निवासी मनोज राय मोहम्मदाबाद की राजनीति में नया अध्याय लिख रहे हैं।कभी प्रदेश में हुए खूनी संघर्षों के लिए बदनाम रही यह विधानसभा क्षेत्र आज मनोज राय में नई उम्मीद देख रही है। योगी सरकार प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए मनोज राय मोहम्मदाबाद क्षेत्र में लोकप्रिय है। बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत के नायक अमित शाह ने मनोज राय को कई महत्वपूर्ण रैलियों का प्रभारी बनाया था। बिहार चुनाव के बाद भाजपा ने मनोज राय को मोहम्मदाबाद से प्रांतीय परिषद का सदस्य चुना है। भाजपा उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौपकर उन पर लगातार भरोसा जताती रही है। मनोज राय जनता से सीधे जुडे रहते है। उनके सुखदुख में शामिल रहते हैं। उनका प्रयास रहता है कि हर संभव लोगों की मदद की जाए।




