Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रदेश की रैंकिंग में गाजीपुर प्रथम स्थान पर रहा

गाजीपुर।प्रदेश सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) से प्राप्त शिकायतों को पुलिस ने समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया । जिसके फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गाज़ीपुर नवम्बर में प्रथम रैंक प्राप्त किया । गाज़ीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया तो प्रदेश के सभी 75 जिलों में गाज़ीपुर की कार्रवाई शत प्रतिशत रही व रैंक प्रथम रहा । इसी क्रम में जिले 27 थाने में से 23 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यों की मानीटरिंग करते हुए सभी पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा लिया जाता है। जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है।

Popular Articles