
मरदह (गाजीपुर)। गांव के ब्लाक रोड निवासी प्रियंका कुमारी को महाराज विनायक ग्लोबल विश्वविद्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि 4 दिसंबर को उनके शोध प्रबंध ‘कंज्यूमर प्रोटेक्शन एण्ड इम्पैक्ट ऑफ सोशल मीडिया मार्केटिंग ऑन कंज्यूमर बिहेवियर इन इंडिया’ विषय पर मिली।प्रियंका कुमारी ने यह शोध प्रबंध वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर भूषण अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पूरा किया।अपने शोध से संबंधित अब तक लगभग 6 शोध पत्र और 4 बुक चैप्टर प्रकाशित किए हैं।प्रियंका कुमारी सीता राम की पोती सेवानिवृत्त सैनिक इंद्रजीत राम तथा प्रमिला देवी की पुत्री हैं।उनकी इस उपलब्धि पर पारिवारिक सदस्यों जिनमें चाचा प्रोफेसर (डॉ.) अनिरुद्ध राम, चाची डॉ. सरभा भास्कर, बड़े भाई अभिषेक कुमार, छोटे भाई अंकित कुमार,आदित्य प्रताप, नेहा,अनिकेत शामिल हैं, में खुशी का माहौल है।




