
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस सैदपुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 63 प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर चार का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में 364 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 38 का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 30 प्रार्थना मिले।जिसमें छह का निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से दो का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 72 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 12 निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 95 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें छह का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदर, क्षेत्राधिकारी, अधिकारी उपस्थित रहे।




