
गाजीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लंका के अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माण कर दलित अल्पसंख्यक शोषित वंचित सहित देशवासियों को एक नया आयाम देने का काम किया है। भाजपा बाबा साहब के विचारों को समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होने कहा कि देश का एक-एक नागरिको के दिल में बाबा साहब का संविधान समाया हुआ है। देशवासी उनके विचारों को समाप्त नहीं होने देंगे। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत ने कहा कि डॉ अंबेडकर आम जनता के मसीहा थे। भीमराव अंबेडकर सभी कमजोर वर्गों के जीवन सुधार के लिए संविधान में व्यवस्था की। जिसके फल स्वरुप आज विकास की अवधारणा बनी हुई है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव डॉ जनक कुशवाहा, जिला संगठन प्रभारी केसीसी के जिलाध्यक्ष हामिद अली, लाल साहब यादव, संटु, चंद्रिका सिंह, राशिद, सतीश उपाध्याय, अयूब खान, मंसूर जैदी ,पारस उपाध्याय, जफरुल्लाह अंसारी, आशुतोष गुप्ता, राजेश उपाध्याय. शंभू सिंह कुशवाहा, छोटेलाल गौतम, राघवेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, सतीश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश्वर प्रसाद, चंद्रशेखर, राम लखन श्रीवास्तव, राहुल मौर्य, नंदू राम तथा संजय साहू सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




