
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सहेड़ी क्रासिंग के समीप गुरुवार की देर रात बारात से वापस लौट रहे अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सावार एक युवक की मौत हो गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली के ब्रम्ह स्थान निवासी अभिषेक सिंह (34) गुरुवार को एक शादी समारोह में स्कार्पियो से गया था । बताते है कि शादी से वापस घर आ रहा था कि सहेड़ी क्रासिंग के पास एक बाइक सवार को बचाने में स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस घटना में अभिषेक की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।




