Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश से नाराज हैं सचिव

भांवरकोल (गाजीपुर) । सभी विकास खंडों में पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर पांचवे दिन अपना विरोध दर्ज कराया। पंचायत सचिव पहली दिसंबर से आंदोलन कर रहे हैं। क्रमिक सचिवों ने अपने स्थानीय विकास खण्ड पर उपस्थित होकर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्राम विकास संगठन के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश पूर्णतः अव्यावहारिक है अन्य किसी भी फील्डवर्कर को ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश नहीं दिया गया है। जब तक यह आदेश वापस नहीं होगा, हमारा आंदोलन चलता रहेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सूर्यभानु ने कहा कि पंचायत सचिव जो की पंचायत एवं विकास विभाग के कर्मचारी हैं उनका कार्य लक्ष्य आधारित है। जिसके कारण वे अवकाश के दिनों में भी कार्य करते हैं।उनसे चिकित्सा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, समाज कल्याण समेत अनेक विभागों के कार्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं एवं भय का वातावरण तैयार कर हम लोगों से कार्य कराया जा रहा है। जिससे पंचायत एवं विकास विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे है। जिससे सचिव मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है । सचिव संगठन किसी भी सूरत में सचिवों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा,अभी हमारा शांतिपूर्ण आंदोलन क्रमबद्ध तरीके से चल रहा है, सारे शासकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो जाने के उपरांत आंदोलन के अगले चरण में हम अपना डोंगल सहायक विकास अधिकारी पंचायत के यहां जमा कर देंगे। इसके बाद भी हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो पूर्णरूपेण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी। विकासखंड भांवरकोल में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यभानू राय ने किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर राजकुमार यादव, ज्ञानेंद्र यादव, बृजेश कुमार, शशिकांत पिंटू, सरोज महताब आलम, नीतू सिंह, देवांग सिंह, हरिओम कनौजिया, रवि प्रकाश यादव, शिवाजी पटेल, पंकज आदि सचिव उपस्थित रहे।

Popular Articles