Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

किसी घायल को अस्पताल पहुंचाने पर पुलिस परेशान नही करेगीः डीएम

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि विद्यालयों की प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा के संबंध में बच्चो को जागरूक किया जाये। इसके साथ ही स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्चो को बिना हेलमेट एवं बिना लाईसेंस के वाहन चलाये जाने पर चालान की कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से थानो के एसएचओ टीम गठित कर बराबर निगरागी करते हुए यह भी ध्यान दिया जाये की एनएच पर लाईटे जल नही है या नही। यदि नही जल रही हो तो उसकी सूचना देने को कहा। उन्होने निर्देश दिया कि एनएच पर उल्टी दिशा में आने वाले वाहनो का चालान किया जाये। एसएचओ के साथ 112 की टीमे भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुंचाने के लिये आम लोगों को जागरूक किये जाने के लिये निर्देश दिये। उन्होने बताया कि यदि कोई व्यक्ति घायल को चिकित्सा केन्द्र पर पहुंचायेगा तो पुलिस उसे अनावश्यक परेशान नही करेगी एवं इस कार्य के लिये उसे पुरस्कृत भी किये जाने का प्राविधान है। हाईवे पर चलने वाले वाहन चालको के लिये निर्देश दिये गये कि वाहनों को चिन्हित स्थानों पर ही पार्क करें, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने, मोबाईल का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के निर्देश दिये गये। इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिये । हाईवे पर अवैध कट बन्द किया जाय। यदि किसी ने बंद अवैध कटों को दुबारा प्रयोग करते हुये पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने शहर में चलने वाले ई-रिक्शा को निर्धारित रूट के अनुसार चलाये जाने के निर्देश दिये । बैठक में अपर पुलिस अधीक्षण नगर राकेश कुमार मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, परिवहन विभाग, एनएचएआई, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Popular Articles