
गाजीपुर।समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका की पोल खोलने के अभियान के तहत नगर भ्रमण कार्यक्रम के तहत बारहबंगला एवं पत्थर घाट मुहल्ले का भ्रमण किया । अभिनव सिंह ने कहा की नगरपालिका के सभी वार्डो के साथ साथ शहर की मुख्य व प्रमुख मार्गो की दुर्दशा शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का शिकार है। कहा की शहर के पूरे व्यापारियों की कोई सुनने वाला नहीं है सड़कों के जर्जर होने से उनके व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। पूरे शहर में जगह जगह गंदगी का ढेर लगा है पूरे मुहल्ले में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। विद्युत व्यवस्था अनियमित है। मुहल्ले की गलियां अंधेरी है। मुहल्ले की गलियां गंदी व सड़कें पूरी तरह जर्जर है। जिसके जिम्मेदारी चेयरमैन के साथ साथ नगरपालिका के ईओ की भी उदासीनता नजर आती है विधुत खंभे कमजोर और तार जमीन छू रहे है। जिसके चलते कोई भी अप्रिय घटना किसी भी समय घट सकती है। महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने कहा कि नगरपालिका को नगरवासियों की सुख सुविधा का कोई ख्याल नहीं है।जब तक सड़के पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक यह पोल खोल अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश,अरविंद पाल,किशन रावत,विकास कुशवाहा,सौरभ,अभिनव यादव, अरविंद,बल्लू, रामबिलास यादव, विनय साहू,पारस, शाहिद,वेद प्रकाश यादव, संजय यादव, शेर अली राईन,पिंटू यादव आदि उपस्थित थे। इस संचालन व्यापारी नेता अरुण कुशवाहा ने किया ।




