
बिरनो गाजीपुर। थाना क्षेत्र के गन्नापुर के पास हाइवे पर ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में खलासी घायल हो गया। हादसा के चलते कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गन्नापुर के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। टक्कर कीआवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। जबकि खलासी घायल हो गया। लोगों ने घायल खलासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये।इस संबंध में थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि चालक फरार है और खलासी का उपचार चल रहा है ।




