Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शिक्षाविद् स्व.राममूर्ति पांडेय की प्रतिमा स्थापित

सादात गाजीपुर। क्षेत्र के हुरमुजपुर गांव के सर्वोदय इंटर कालेज परिसर में स्थापित गांव के निवासी रहे व बापू इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रमुख शिक्षाविद् रहे स्व.राममूर्ति पांडेय की टूटी प्रतिमा की जगह उसी स्थान पर रविवार की सायं एक सादे व संक्षिप्त कार्यक्रम में पुनः एक  नयी प्रतिमा स्थापित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विद्वतजन व सामाजिक संगठनों के काफी लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि अराजक तत्वों ने 27 सितंबर की रात में विद्यालय की चाहरदिवारी लांघ कर परिसर में स्थापित राममूर्ति पांडेय की प्रतिमा को ईट पत्थर से वार कर गर्दन तोड़कर क्षतिग्रस्त कर उसे फेंक दिया गया था।

Popular Articles