Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सांसद अफजाल अंसारी के विवादित बयान पर रिपोर्ट दर्ज

गाजीपुर। सपा सांसद अफजाल अंसारी के पिछले दिनों दिए गए विवादित बयान पर जहां राजनीति गरमाई हुई थी, वही पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करा दी है। मालूम कि कुछ दिन पूर्व अफजाल अंसारी ने मठ, मंदिर और कुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले में चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बीते दिनों सांसद अफजाल अंसारी ने पत्रकारवार्ता करते हुए कई मुद्दो पर बयान दिये। उन्होने कहा कि गांजा को वैध कर देना चाहिए। लाखों लोग गांजा पीते हैं। कहा कि सीएम योगी से कहकर गांजा को कानून में मान्यता दिलायेगे। यह दोहरी नीति नहीं चलेगी। साधुसंत , महात्मा और समाज के बहुत लोग गांजा पीने के शौकिन हैं। कुंभ में एक मालगाड़ी गांजा चला जायेगा तो खप जायेगा।

Popular Articles