Saturday, October 5, 2024

Top 5 This Week

spot_img

यशवंत राय अध्यक्ष और विनीत बने सचिव

गाजीपुर। शहर के लंका स्थित एक रेस्टोरेंट में गाजीपुर ‘फ्लैक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन का सद्भाव मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए फ्लैक्स प्रिंटिंग संचालक शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया और सर्वसम्मति से पदाधिकारी मनोनीत किए गए। जिसमें यशवंत राय (मां शारदा फ्लैक्स, स्टेशन रोड) को अध्यक्ष एवं विनीत चौहान (रामा फ्लैक्स) को सचिव मनोनीत किया गया। जबकि इरफान (अल इफरा फ्लैक्स) को संरक्षक पद का दायित्व सौंपा गया। अध्यक्ष यशवंत राय ने संगठन के सभी सदस्यों और जिले के सभी फ्लैक्स प्रिंटरों की समस्याओं के लिए हर संभव संघर्ष का दावा किया । सचिव विनीत चौहान ने सभी फ्लैक्स प्रिंटरों को एक मंच पर आकर संगठन को मजबूत करने की अपील किये । अंत में फ्लैक्स प्रिंटरों को अंग वस्त्रम, सम्मान पत्र एवं उपहार से सम्मानित किया गया। समारोह में जय माँ भवानी फ्लैक्स से दीपक राय, ओम प्रिंटिंग प्रकाश नगर से कृष्णा तिवारी, राष्ट्रीय प्रेस लालदरवाज़ा से निखिल कुमार, वंदना ऑफसेट एंड फ्लेक्स पीरनगर से रवि चौरसिया, विद्या फ्लेक्स सियारामपुर से हरिकेश यादव, भास्कर प्रेस जंगीपुर से रामाशंकर प्रसाद, न्यू भारत प्रेस जंगीपुर से विशाल गुप्ता, सर्वेश प्रेस कसिमाबाद से दुर्गेश यादव, स्टार फ्लेक्स विशेश्ववरगंज से मोहम्मद रेहान, भरोसे आर्ट्स मिश्रबाजार से रामजी, ए के फ्लेक्स कठवामोड़ से महेंद्र कुमार, पी एन प्रेस हंसराजपुर से सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।

Popular Articles