
गाजीपुर। सदर ब्लाक के परमेठ गांव में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह कथा परेंठ स्थित कर्मचारी नेता अंबिका दुबे के आवास से कलश यात्रा निकली । यह यात्रा गंगा नदी के त्रिमुहाने पर स्थित गांगी नदी तक गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथावाचक पण्डित गंगाधर पाण्डेय ने भागवत कथा के प्रथम दिन कथा के माहात्म्य पर प्रकाश डाला।श्रीमद भागवत पुराण के माहात्म्य पर बोलते हुए कथा वाचक गंगाधार पांडेय कहा कि यह ग्रन्थ भारतीय सनातन एवं अध्यात्म परम्परा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रन्थ है जिसके श्रवण से मनुष्य को पुनर्जन्म से मुक्ति मिल जाती है, तथा सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। वैदिक आचार्य प्रकांड विद्वान पण्डित राम यज्ञ उपाध्याय, पण्डित द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ किया जा रहा है।कथा 12 नवम्बर तक चलेगा, तथा उसी दिन हवन एवं पूर्णाहुति के बाद सायं प्रसाद वितरण एवं प्रीति भोज के पश्चात् समापन किया जायेगा,। भागवत कथा के आयोजक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने अध्यात्म एवं सनातन में श्रद्धा विश्वास रखने वाले समस्त श्रद्धालुओं से भगवत कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।




