Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नगर की खराब सड़कों को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरु करेगें शम्मी

गाजीपुर। नगर के सड़के इस कदर खराब हो गई है कि वाहन तो दूर पैदल भी आप नहीं जा सकते है। शहर की सड़को पर आये दिन टोटो पलटते रहते है। इसे लेकर समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी का सड़को की मरम्मत के लिए 11 नवंबर से हस्ताक्षर अभियान शुरू होगा। शम्मी सिंह ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में दस हजार लोगों के हस्ताक्षर करवाकर जिला अधिकारी को सौंपा जाएगा । शम्मी ने सीवर लाइन बनाने वाली कार्यदाई संस्था पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी। सीवर के कार्यों में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार, जल निगम व नमामि गंगे द्वारा कार्यों में लापरवाही के चलते नगरपालिका क्षेत्र की सभी सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। जिसके चलते आम जनमानस, स्कूली बच्चों व बीमार लोगों का हॉस्पिटल, जिला मुख्यालय तथा बच्चों का समय से स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है । खराब सड़कों के चलते पिछले कई वर्षों से व्यापार भी ठप हो गया है। बार-बार कार्यदाई संस्थाओं को चेतावनी  देने के बाद भी उनके कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ तथा  पिछले पांच वर्षो से इन्हीं सबके चलते पूरा शहर गड्ढे में तब्दील हो चुका है । प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में नगरी क्षेत्र में खराब सड़कों व गालियों की दुर्दशा से मुक्ति को लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। ।

Popular Articles