Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कलेक्टर घाट पर हुआ भव्य ‘देव दीपावली महोत्सव’

गाजीपुर।शहर के कलेक्टर घाट पर देव दीपावली का भव्य और अद्भुत आयोजन देखने को मिला। इस आयोजन का नेतृत्व वीडियो क्रिएटर विपिन चौरसिया के साथ सुजीत सिंह, विशाल मोदनवाल, पीयूष रावत और राहुल प्रजापति ने मिलकर किया।घाट पर सैकड़ों दीपों की जगमगाहट, भव्य गंगा आरती, रंगीन लाइट डेकोरेशन और जबरदस्त आतिशबाज़ी ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया। इस आयोजन में 15,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने गंगा आरती में भाग लेकर शहर के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। आयोजन में नव युवा संस्कार भारती संस्था,शुभ्रा मोटल महुआबाग सूर्यवंशी मेडिकल, दीप सोलर शेखपुरा, काठी चाय, फ्रागर फिल्म तथा सोनू साउंड का सहयोग रहा। गंगा तट पर दीपों की यह रौशनी न केवल घाट को आलोकित कर गई, बल्कि पूरे शहर में आस्था, एकता और संस्कृति का संदेश भी दे गई।

Popular Articles