Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में स्कूली बच्चे

शादियाबाद (गाजीपुर)। ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को शादियाबाद पुलिस की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लगातार बारिश के बाद भी सुबह नौ बजे शुरू हुई इस दौड़ में स्कूली बच्चों और पुलिस कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एएचएम. पब्लिक स्कूल के छात्रों और शादियाबाद पुलिस के जवानों ने लगभग दो किलोमीटर की दौड़ लगाई। बारिश की परवाह न करते हुए प्रतिभागियों का जोश देखने लायक था।इस ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करना था। दौड़ के माध्यम से क्षेत्र में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का प्रबल संदेश दिया गया।दौड़ के दौरान, कस्बे की गलियों में देशभक्ति के नारे गूंज उठे। ​ थानाध्यक्ष श्याम जी यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर सुभाष कुशवाहा, अशोक मौर्या, कैफ सिद्दीकी, रेयाज़ अहमद गुड्डु, नायब अहमद, फैसल अहमद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित रहे।

Popular Articles