Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना

गाजीपुर। प्रयागराज में गुरुवार से शुरू हो रही माध्यमिक विद्यालयों की पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 18 खिलाड़ी रवाना हुए हैं। ये प्रतिभागी विभिन्न ट्रेनों से वाराणसी पहुंचे। वाराणसी मंडल की ओर से खेलने के लिए प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के लिए आगे बढ़े। गाजीपुर से 18 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें पंद्रह बालिकाएं और तीन बालक हैं। ये सभी खिलाड़ी वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में किया जा रहा है।जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि वे हार-जीत की चिंता किए बिना खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह के नेतृत्व में टीम प्रतिभाग करेगी। टीम के कोच और मैनेजर में डॉ. रुद्रपाल यादव (टाउन नेशनल इंटर कॉलेज, सैदपुर), नेसार अहमद (सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बहरियाबाद), अखिलेश यादव (श्री केदारनारायण कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी), अनीता उपाध्याय (लूर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज,) और रणजीत सिंह (डॉक्टर एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, यूसुफपुर, मोहम्मदाबाद) शामिल हैं।

Popular Articles