
गाजीपुर। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जयंती समारोह को मनाये जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों संग किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में याद किया जाता है। उन्होने बताया कि सरदार बल्लभभाई पटेल एक दूरदर्शी राजनेता और राष्ट्रीय एकता के निर्माता, सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतन्त्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने में महत्तपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया । सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के सम्बन्ध में सभी नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए पदयात्रा तथा कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। एकता मार्च एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन व राष्ट्रीय एकता के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है और एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है। उन्होने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती 31 अक्टूबर पर पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा और इसके साथ स्वच्छता अभियान, स्वदेशी मेले, नशा मुक्ति अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी। उन्होने माई भारत पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओ का पंजीकरण कराते हुए निबंध प्रतियोगिताएं/पोडकास्ट/प्रश्नोत्तरितयों व राष्ट्रीय रील प्रतियोगिताओ आदि का आयोजन कराने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह भानू प्रताप सिंह,, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।




