
गाजीपुर। जिला पंचायत कर्मचारी एवं अधिकारी ऐशोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में हुआ। जिसमें हरेंद्र विक्रम जिलाध्यक्ष, स्तुति यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेंद सिंह जिला मंत्री,संजय कुमार कोषाध्यक्ष, राम कृत यादव संप्रेक्षक,विजय कुमार सिंह मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।अधिवेशन के मुख्य अतिथि अपर मुख्य अधिकारी संतोष सिंह ने अपने अधिकारी के अनुपालन के साथ ही अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया।अधिवेशन के मुख्य वक्ता पेंशनर्स ऐशोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कर्मचारी संगठनों के गौरव पूर्ण अतीत पर प्रकाश डाला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एवं अधिवेशन के पर्यवेक्षक इ सुरेन्द्र प्रताप ने समस्त कर्मचारी संगठनों से आपसी मतभेद भुला कर भविष्य में बड़े आन्दोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अधिवेशन में अरुण सिंह, सुभाष सिंह, दिनेश यादव, डाक्टर भास्कर दूबे, बृजेश यादव, निसार अहमद, कुंज बिहारी राय, अशोक कुमार, बैजनाथ तिवारी कुंज बिहारी राय एवं दिनेश यादव आदि रहे।




