Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

यूरिया में पाया जाने वाला नाइट्रेट तत्व जमीन को विषैला बना रहा हैः आनंद त्रिपाठी

मुहम्मदाबाद गाजीपुर। इफको की ओर से इफको कलस्टर ग्राम शेरपुर में मंगलवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर से निर्भरता कम करते हुए जैविक खाद नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व सागरिका का प्रयोग करने के साथ ही उसके प्रयोग का तरीका बताया गया। मुख्य अतिथि इफको डेलीगेट व युसुफपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी ने सभी किसानों को कृषि परिदृश्य की जानकारी एवं गिरते हुए उत्पादन व मिट्टी की उर्वरता के विषय में जानकारी दी। उन्होने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के कारण फसलों की उत्पादकता लगातार कम हो रही है। यद्यपि कृषि लागत बढ़ रही है किंतु कृषि उत्पादन स्थिर हो गया है। जिसके कारण किसान और अधिक कृषि रसायनों का उपयोग कर रहे हैं। जिससे मिट्टी और भी खराब होती जा रही है ।यूरिया में पाया जाने वाला नाइट्रेट तत्व जमीन को विषैला बना रहा है एवं इसके कारण कैंसर के रोगी बढ़ रहे हैं। इसके लिए यह आवश्यक है कि रासायनिक उर्वरक यूरिया ,डीएपी के विकल्प नैनो यूरिया नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ाया जाए। जिससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहे एवं उत्पादन भी बढ़े।क्षेत्र अधिकारी इफको सचिन तिवारी ने उपस्थित किसानों को नैनो यूरिया नैनो ,डीएपी के प्रयोग की बारीकियां समझाई एवं वेस्ट डीकंपोजर से गोबर की खाद बनाना एवं फसल अवशेषों को सङाकर खाद बनाने की प्रक्रिया समझाई।उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन ले सकते है। आने वाले रबि सीजन मे आलू, चना,मटर ,सरसो, गेहूँ आदि की बुआई करने से पहले नैनो डीएपी तरल से बीज सोधन कर बुआई करें और आप दानेदार डीएपी की मात्रा को आधी कर सकते है। बीज शोधन करने से आप के फसल की जड़ मजबूत होगी और कल्ला भी अधिक मात्रा मे निकलेगे। पोटाश का उपयोग करने से फसलों में कीड़े बीमारी भी कम लगते हैं एवं आंधी तूफान में भी फसल खड़ी रहती है। प्रतिभागियों को ड्रोन के संचालन एवं ड्रोन से फसलों में छिड़काव किये जाने की बारीकियां को समझाया और बताया कि अभी तक के किए गए प्रयोग में नैनो यूरिया , नैनो डीएपी एवं सागरिका के साथ खरपतवारनाशी एवं कीटनाशी का उपयोग भी किया गया है। जिसके परिणाम बेहद उत्साहवर्धक है ।किसान सभा में एक सौ से अधिक प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर अमरनाथ राय, वेद प्रकाश राय,संजय राय,धीरेन्द्र राय,जयराम राय, विजय वर्मा, हरिमोहन आदि लोग मौजूद रहे।

Popular Articles