Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव डिग्री कालेज में छात्राओं को किया जागरूक

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कालेज में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत प्रभारी थानाध्यक्ष रामानंद सिंह के नेतृत्व में थाने से आई महिला कांस्टेबल शालू सरोज और साधना ने छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन के विषय में चर्चा की।उन्होंने बताया कि बेटियां देश की सम्मान है उनके शिक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।थाने से आए हेड कांस्टेबल शशि कुमार यादव और महिला आरक्षियों ने प्रत्येक छात्राओं को शसक्त नारी समृद्ध प्रदेश के पंपलेट भी दिए। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के स्टेटिक डायरेक्टर अमित सिंह रघुवंशी ने सभी आगंतुकों का परिचय और उनके आने के उद्देश्य से छात्राओं को परिचित कराया। सभा में सत्यदेव डिग्री कालेज के वाइस प्रिंसिपल नवनीत वर्मा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। कोऑर्डिनेटर डॉ  राम चन्द्र दूबे धन्यवाद  ज्ञापित किया।

Popular Articles