
गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में पुलिस एवं विशाल भारत संस्थान की ओर से मौनीदास इण्टर कालेज कुण्डीपुर सराय शरीफ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । पुलिस अधीक्षक कालेज परिसर में पौधरोपण कर प्रतिभावान छात्राओं को मेडल प्रदान किया। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित महिलाओं, बच्चियों को हेल्पलाइन नम्बरों (1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098) की जानकारी प्रदान की। विशाल भारत संस्थान ने मिशन थाना नंदगंज स्थित शक्ति केन्द्र की महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया । इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं उनके परिवार के सदस्य तथा आसपास के क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही ।




