Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज में आठ से 11 अक्टूबर  को दूसरे चरण के चौथे दिन अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और प्रदर्शन के बारे में शिक्षकों से विचार-विमर्श किया। विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।  जिसमें डॉ. गिरिजेश और उनकी टीम ने सबका बीपी, शुगर, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, दिमाग, किडनी, लीवर की जांच की गई। डॉक्टरों ने स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम के महत्व पर सुझाव दिए। विशेष आकर्षण रहा “महाकुंभ ऑफ नॉलेज”जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अविष्कार, प्रोजेक्ट्स और नवाचारों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन केपी. सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, स्मिता सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आबिदी, एकेडमिक हेड सरोन जालान, सभी कोऑर्डिनेटर,  छात्र-छात्राएँ एवं विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles