Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भगवान राम की कथा हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैः डा. संगीता

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी के रामलीला मंचन का समापन हरिशंकरी स्थित प्राचीन राम चबूतरे पर हुआ। 11 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम विधि विधान एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कृष्णबिहारी राय रहे। लंका पर विजय की प्राप्ति के बाद हरिशंकरी के प्राचीन चबूतरे पर श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। राजा राम और माता जानकी सहित भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमानजी विराजमान हुए। भक्तों ने उनकी पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर गाजीपुर में नवरात्रि पर सजे सुंदर दुर्गा पंडालों को और कार्यक्रम के सहयोगियों को रामलीला कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि भगवान राम की कथा हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। रामायण के पात्रों से हमें जीवन जीने का सही तरीका सीखने को मिलता है। जिस तरह से अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” चार सौ साल से परंपरागत ढंग से रामलीला मंचन किया जाता है ये पूरे शहर में एक उत्सव की तरह आयोजन होता है, लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं जो बहुत ही सराहनीय है।

कृष्णबिहारी राय ने कहा, भगवान राम की रामलीला हमें जीवन के मूल्यों और आदर्शों की याद दिलाती है। रामायण के पात्रों की तरह हमें भी अपने जीवन में सत्य और न्याय का पालन करना चाहिए। अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष विनय सिंह तथा संचालन कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे, लाइट & साउंड के माध्यम से देर रात तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे।कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत एवं कृष्ण बिहारी राय ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न तथा हनुमान जी को माला पहनाकर आरती की।

इस मौके पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी उपप्रबंधक मयंक तिवारी कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल कृष्णांश त्रिवेदी रहे।अतिप्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से नगर में नवयुवकश्री दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ के अध्यक्ष सुधीर केशरी को मूर्ति सजावट पर प्रथम पुरस्कार, मिश्रबाजार दुर्गापूजा समिति मिश्रबाजार के अध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता को बिजली सजावट हेतु द्वितीय पुरस्कार, बालदुर्गा पूजा समिति बूढा महा देवा रूईमंडी के अध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल को तृतीय पुरस्कार, दुर्गा पूजा समिति टेढवा अध्यक्ष लवकुश कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

Popular Articles