
दिलदारनगर (गाजीपुर)। बिहार चुनाव से पहले ही आरपीएफ ने पटना कोटा व सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गुरुवार को पांच शराब तस्करों को 32.190 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। आरपीएफ निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि ऑपरेशन सतर्क के तहत गुरुवार को आरपीएफ टीम व दिलदारनगर जीआरपी संग चेकिंग अभियान में बिहार में चुनाव के मद्देनजर अधिकारीयों के निर्देश पर शराब माफियाओं की धर-पकड़ हेतु अभियान चलाया गया।डीडीयू जंक्शन से 13240 कोटा-पटना एक्स के खुलने के 15 मिनट बाद साधारण बोगी को चेक कर रहे थे।रेलवे स्टेशन कुछमन एवं धीना के बीच तीन व्यक्तियों को पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब साथ के पकड़ा । जमानियां स्टेशन के प्लेट फार्म एक पर ट्रेन रुकने के उपरांत जमानियां में कैम्पिंग ड्यूटी स्टाफ तथा प्रधान आरक्षी प्रीतम कुमार व जीआरपी के सहयोग से तीनों शराब तस्करों को गाड़ी से उतार कर विधिक कार्रवाई किया गया। दिलदारनगर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12488 डाउन को संयुक्त रूप से चेक करने पर और दो और तस्करों को शराब के साथ पकड़ा । गिरफ्तार शराब तस्करों में संदीप कुमार, टुन्नू कुमार, कुंदन कुमार, विवेक कुमार तथा रवीश कुमार शामिल हैं। ये सभी तस्कर बिहार के रहने वाले हैं।




