Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ रवाना किया

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर संचालित ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब के सहयोग से पुलिस ने “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” मैराथन दौड़ आयोजित किया । मैराथन में पुलिस विभाग की महिला कर्मचारियों, छात्राओं ने दौड़ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने राइफल क्लब से मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। प्रतिभागियों ने ‘महिलाओं का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और ‘मिशन शक्ति से सशक्त नारी’ जैसे नारों के साथ दौड़ लगाई । मैराथन राइफल क्लब से शुरु होकर पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुआ। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास की कुंजी है। मिशन शक्ति के माध्यम से जागरूकता फैलाने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और आर्थिक स्वावलंबन के उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं जो मिशन शक्ति के मूल मंत्र सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे।

इसके बाद मैराथन में प्रतिभाग कर रही महिला पुलिस कर्मियों, बालिकाओं व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मैराथन में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रशिक्षु उपाधीक्षक अनुभव राजर्षि,जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी वन स्टाप सेन्टर शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, पदाधिकारीगण रोटरैक्ट क्लब व अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Popular Articles