
नगसर (गाजीपुर)। क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में मीना मेला का आयोजन किया गया । मेले का शुभारंभ प्रधानाध्यापक संजय राय ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डी सी सर्वजीत यादव , डीसी बालिका शिक्षा अनुपम गुप्ता और एआरपी खुर्शीद मेले का निरीक्षण ने किया। मीना मेले का मुख्य आकर्षण कबाड़ से जुगाड़ तकनीकी ,रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,स्रोता पंखा व कुलर रहा। स्कूल के सभी 6 शिक्षकों सहित दो शिक्षामित्र व एक अनुचर उपस्थित पाये गये। विद्यालय में 268 छात्रों के सापेक्ष कुल 183 छात्र ही उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हेल्पलाइन नंबर, फोटो सिंथेसिस की प्रक्रिया, स्वच्छ भारत अभियान तथा कचरे से अन्य टूलकिट व टीएलएम आदि सामग्रियां बनाकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में जल भराव की समस्या के साथ ही पैली घास पाया गया। जिस पर प्रधानाध्यापक को सफाई का निर्देश दिया गया। मीना मंच की संचालन रितिका राय व सहायक अध्यापक रामेंद्र कुमार राय मौके पर उपस्थित रहे।




