
गाजीपुर। चित्रकार कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की 48 वीं जयंती पर सम्भावना कला मंच की ओर से कला सूत्रम् आर्ट स्टूडियो वाराणसी द्वारा 11 अक्टूबर को तृतीय “कला – लोक” चित्रकला कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय रायगंज द्वितीय, में किया गया। इस दौरान छात्रों ने “चित्रकार राज कुमार सिंह जी की कलात्मक जीवन और प्रेरणा, प्राकृतिक धरोहर व संस्कृति, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता ही सेवा, दहेज प्रथा एक अभिशाप” आदि विषयों पर चित्र बनाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। शुभारंभ मुख्य अतिथि कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अरशी हुसैन, साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, विशिष्ठ अतिथि राज्य पुरस्कार प्राप्त शीला सिंह, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, विनय तिवारी, सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह, आदि ने माँ सरस्वती एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता को कक्षा 5 एवं 6, कक्षा 7 और कक्षा 8 में अलग अलग कराया गया। जिसमें 70 छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा 5 व 6 में नीरज कुमार बिंद – प्रथम, मेहविश आलम – द्वितीय व अनन्या रावत – तृतीय स्थान, कक्षा 7 में खुशी गुप्ता – प्रथम, नूर सबा – द्वितीय एवं तुलसी कश्यप तृतीय स्थान और कक्षा 8 में गौरी कश्यप – प्रथम, अर्चना विश्वकर्मा – द्वितीय एवं गौरी बिंद – तृतीय स्थान पर रहें। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं आर्ट किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पंकज शर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता, शिवांशी शर्मा, बृजेश कुमार, राहुल यादव व उत्कर्ष सिंह आदि रहे।।निर्देशक सुधीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन चित्रकार डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने किया।




