Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एमएलसी ने सैकड़ो लोगों को बनाया सदस्य

सैदपुर (गाजीपुर) । क्षेत्र के डहरा,खरौना, पोखरीपुर में रविवार को भाजपा विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने सदस्यता अभियान चलाकर ढाई सौ से अधिक लोगों को टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा का सदस्य बनाया। विशाल सिंह चंचल ने कहा जिस उत्साह के साथ लोग भाजपा से आज जुड़ रहे हैं, निश्चित ही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। जिसमें सैदपुर के पूर्वी मंडल अध्यक्ष शैलू सिंह के नेतृत्व में करीब 250 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद एमएलसी ने खरौना गाँव में आयी बाढ़ का संज्ञान लिया एवं बाढ़ प्रभावितों से मिले । उन्होने मुआवज़े की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। ज्ञात हो कि गोमती नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण सैकड़ो बिगहा खेत नदी में समा गया ।कटान को रोकने के लिए अधिकारीयों से बात कर प्रोजेक्ट बना कर शासन से स्वीकृति कराने का गाँव वासियों को आश्वासन दिया । उन्होने कहा कि अधिकारी सर्वे कर रिपोर्ट देंगे तो उसपर प्रपोज़ल शासन में भेजा जाएगा। इसके बाद सैदपुर डाक बंगला में जनता की समस्याओं को सुने और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Popular Articles