Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीआईजी वैभव कृष्ण ने लिया जायजा

जखनियां (गाजीपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्टूबर को पीजी कॉलेज भुडकुडा आगमन को लेकर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा व पुलिस अधिकारियों संग मठ के पीठाधीश्वर महंथ शत्रुघ्न दास ,पीजी कालेज के प्राचार्य बृजेश जायसवाल के साथ बैठक कर चर्चा की।बैठक में मुख्यमंत्री के आने को लेकर सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रूट प्लान और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सिद्ध पीठ भुडकुडा में प्रवेश द्वार व निकास द्वार को लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल करते हुए भुडकुडा कोतवाल को सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया। इन्होंने मठ परिसर के पास व महाविद्यालय के समीप निजी कॉलोनी ,भवनो का भी अवलोकन करते हुए महाविद्यालय पर हेलीपैड, मूर्ति स्थल,सभा स्थल,वृक्षारोपण स्थल के लिए मंत्रणा की डीआईजी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनज़र विशेष टीमों का गठन किया गया है,जो कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा निगरानी रखेंगी ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बाद डीआईजी वैभव कृष्ण ने सिद्ध पीठ में ऐतिहासिक समाधि दर्शन पूजन कर अपने को धन्य हुए। इनके साथ पीठाधीश्वर शत्रुघ्न दास, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र,कोतवाल डीपी सिंह ,प्राचार्य बृजेश जायसवाल ,बुद्धि सागर सिंह, उमाशंकर पांडेय रहे।

Popular Articles