Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी

नंदगंज गाजीपुर। थाना क्षेत्र के पचरासी गांव के बाहर गुरुवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर टहल रहे एक युवक को गोली मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार पचरासी गांव निवासी पारसनाथ यादव जो गांव में टेंट हाउस की दुकान है। सुबह वह अपने भाई के साथ टहल रह था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पारस यादव को गोली मार दिया। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर पडोस के लोग दौड़ पड़े। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले आये। गोली उसके जांघ में लगी है । लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। चर्चा है कि महीने पहले उसके रिश्तेदार के घर से बाइक चोरी हुई थी, जिसमें मनीष यादव को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से मनीष लगातार पारस पर मुकदमे से नाम हटवाने का दबाव बना रहा था। जब पारस ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस मामले में थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि घायल के छोटे भाई महेंद्र यादव की तहरीर पर मनीष यादव, गुलशन यादव ,गोलू यादव सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Popular Articles