Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

निरीक्षण में चाइल्ड केयर सेंटरों पर नहीं मिला कोल्ड रिफ कफ सिरप

गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा वं औषधि प्रशासन ने बताया कि संचालित बच्चों के अस्पताल से बच्चों की खासी में प्रयोग होने वाले कफ सीरप के 12 नमूनें लेकर जॉच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। जिसमें सिकंदरपुर स्थित आस्था चाइल्ड एण्ड मैटरनिटी सेन्टर के डॉ0 शरद राय संचालित मेडिसीन सेन्टर मेडिकल स्टोर से बच्चों के दो कफ सीरप के नमूनें लिये गये, वात्सल्य चाइल्ड केयर एवं हास्पिटल के डॉ0 संजय यादव के  मेडिकल कालेज के बगल में संचालित वात्सल्य फार्मेसी से दो कफ सीरप के नमूनें लिये गये, डॉ0 राममूर्ति सिंह, चाइल्ड केयर हास्टिल, मिश्रौवलिया रौजा, में संचालित उषा मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूनें लिये गये, डॉ0 शशांक सूर्यवंशी चाइल्ड केयर हास्पिटल, खजुरिया में संचालित पूनम मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूनें लिये गये, डॉ0 दीपक तिवारी, चाइल्ड केयर हास्पिटल, लक्ष्मी बिहार कालोनी, में संचालित जगरनाथ मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूनें लिये गये, डॉ0 अर्चना राय, चाइल्ड केयर हास्पिटल, चन्द्रशेखर नगर, में संचालित शिवम मेडिकल स्टोर से दो कफ सीरप के नमूनें लिये गये।निरीक्षण के दौरान संचालित बच्चों के अस्पताल के मेडिकल स्टोरों पर गहन निरीक्षण किया गया। जिसमें कथित कोल्ड रिफ नामक कफ सिरप नही पाया गया। आगे भी बच्चो मे प्रयोग होने वाले कफ सिरप की निगरानी जारी रहेगी।

Popular Articles