Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम -एसपी ने किया  निरीक्षण

जखनियां (गाजीपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। आठ अक्टूबर को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा श्री महंत रामाश्रय दास पी.जी. कॉलेज में संभावित कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले हेलीपैड का निरीक्षण किया। हेलीपैड की लोकेशन,एप्रोच रोड,अग्निशमन उपकरण,आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा सुरक्षात्मक घेरा आदि की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरे, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दिन मेडिकल टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्विक रिस्पॉन्स टीम को भी मुस्तैद रखा जाए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए आयोजन स्थल के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Popular Articles