
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में उपनिदेशक (पंचायत)वाराणसी मण्डल के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 05 के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान/सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत प्रत्येक विकास खंड के चयनित 06 महिला ग्राम प्रधानों का तीन दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया I कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, ,अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेंद्र सिंह ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रजवल्लन कर किया | प्रशिक्षण में प्रशिक्षको ने प्रशिक्षण दिया | प्रशिक्षण के पहले दिन महिला ग्राम प्रधानो को जेंडर, पितृ सत्ता पर वैचारिक समझ,73 वां संविधान संशोधन और महिलाओं का स्थानीय सुशासन में अवसर, महिला हितैषी पंचायत की जानकारी दी गयी। इस मौके पर वरिष्ठ फैकल्टी, मंडलीय समन्वयक एसबीएम,वाराणसी मंडल,डी पी एम एवं महिला प्रधान उपस्थित रहीं।




