Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जखनियां (गाजीपुर)। शहीद इंटर कॉलेज पर ,घटी जीएसटी मिला उपहार,,धन्यवाद मोदी सरकार,के तहत व्यापारी सम्मेलन व प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। डा. संगीता बलवंत ने कहा कि देश में वन नेशन वन टैक्स भाजपा के डबल इंजन के सरकार में हो पाया है। भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2027 में भारत जर्मनी को पछाड़कर तीसरी अर्थव्यवस्था में शामिल होगी। मातृशक्ति कों 33% आरक्षण भाजपा सरकार में हुआ है आज मातृशक्ति देश में हर क्षेत्र में कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में  मोदी जी ने जीएसटी घटाई है जिसका लाभ रोजमर्रा के सामानों से लेकर कई वस्तुओं का लाभ लोग उठा रहे। भारत आज विकासशील देशों में गिना जा रहा है। व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। जिलाअध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि जिले का विकास विपक्ष के सांसद,विधायक ना होने के बावजूद विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं के साथ षडयंत्र करने का कार्य जो किया जा रहा है। उनको सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सिर्फ 5 घंटा सोता हूं बाकी समय कार्यकर्ताओं और भाजपा के लिए समर्पित हैं। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे वह कानून हो चाहे कोई अधिकारी क्यों ना हो। इस मौके पर प्रधान अजीत सिंह, रामधार गुप्ता,नंदलाल गुप्ता, चंदन सिंह, उमाशंकर यादव, सत्येंद्र राम, विजय गुप्ता उर्फ डब्लू, सर्वानंद सिंह उर्फ़ झुंना, अनिल कुमार पाण्डेय, सहित विधानसभा के पांचो मंडल अध्यक्ष का राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव अशोक गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, विनय गुप्ता, विनय सिंह, धर्मेंद्र भारद्वाज, अशोक चौहान, प्रदीप सिंह, अशोक जायसवाल, प्रशांत सिंह, तेजू सिंह, राजू वर्मा, गोलू चौरसिया, गोपाल गुप्ता, सोनू पांडे, सुदामा यादव, यशवंत वर्मा, अजय बरनवाल, सहित अन्य लोग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह  संचालन राजेश राजभर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया।

Popular Articles