Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्कूली बस के धक्के से किशोर की मौत

बिरनों (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अरखपुर गांव के पास बुधवार की सुबह स्कूली बस के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेंले लिया। पुलिस ने बस को लेकर थाने ले आई। बताया जाता है कि अरखपुर गांव निवासी मोनू कन्नौजिया (17) सुबह टहल कर सड़क किनारे बैठा था। उसी दौरान सियारामपुर से पांडेयपुर राधे बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल की बस से धक्का लग गया। गंभीर रुप से घायल मोनू की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और बस को थाने ले आयी। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गये। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मोनू के मां ममता देवी की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Popular Articles