
सैदपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाना के चांदपुर मोड के पास चार अक्टूबर को पचीस हजार का इनामियां अंतर्जनपदीय बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस तथा एक खोखा बरामद हुआ। मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत खानपुर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह टीम के साथ क्षेत्र मे गस्त कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामिया बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष मौधा चौकी प्रभारी राम बाबू सिंह और सिधौना चौकी प्रभारी कमल भूषण राय को बताये। बदमाश आने की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गगई। उसी दौरान एक व्यक्ति चांदपुर मोड के पास आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने को कहा। पुलिस देखते ही वह पुलिस टीम पर फायर करने लगा। पुलिस ने अपने को बचाते हुए फायर किया। गोली बदमाश के दाएं पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी खानपुर ले जाया गया । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इसी थाना के सिंगारपुर गहिरा निवासी मुकेश उर्फ सिप्पू राजभर बताया। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश के ऊपर आठ मुकदमें दर्ज है। इसकी तलाश काफी समय से की जा रही थी।




