
जमानियां (गाजीपुर)। नगर क्षेत्र में शनिवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय का जोरदार स्वागत किया।बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष के बसपा प्रत्याशी रहे मरहूम रहमतुल्लाह उर्फ बाबू भाई के आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की । जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अतुल राय ने कहा कि भले ही मै घोसी से सांसद रहा हूं परन्तु मेरी राजनैतिक पहचान जमानियां से ही है। जमानियां की जनता ने जो प्यार मुझे दिया है।

वह मुझे हमेशा याद रहेगा। जमानियां की जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा। इस अवसर पर बसपा कार्यकर्ता धनन्जय मौर्य,अभिषेक राय, व्यास मुनी राम, शरफराज,एजाज ,मेराज,एनाम ,आजाद ,गुड्डु ,मोनू मौर्या,अकील अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




