
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मोहम्मदाबाद तहसील का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम, अधिष्ठान एवं अन्य पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाईलो का रख रखाव अव्यवस्थित ढ़ंग से पाये जाने पर पटल सहायक (आरके बाबू) अशोक तिवारी का स्पष्ट्रीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जब तक इनका संतोषजनक स्पष्ट्रीकरण न मिले तबतक वेतन वाधित करने का निर्देश दिया। उन्होने परिसर की साफ सफाई के साथ फाईलो का रख रखाव का निर्देश दिया। उन्होने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी लाभार्थी एवं किसान अपनी समस्या लेकर आता है तो तत्काल उनकी बात सुनकर उनके आवेदनो का निस्तारण किया जायेगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। उन्होने सभी उपजिलाधिकारी एवं समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने आफिस के फाईलो के रख रखाव के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान देते हुए आवेदकों का तत्काल निस्तारण मौके पर किया जाय।




