
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने महराजगंज हाईवे तिराहा से मूर्ति विसर्जन के दौरान तलवार से जान से मारने की कोशिश की नीयत से हमला करने के आरोप में नामजद आरोपी कुतुबुद्दीन उर्फ सोल्जर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि तीन अक्टूबर को महराजगंजके युवक दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने विसर्जन के लिए जा रहे युवकों को गाली गलौज देते हुए तलवार से जान मारने की नियत से हमले करने का प्रयास किया था। इस दौरान बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया । इस मामले में भाजपा नेता अच्छेलाल गुप्ता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दिया। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने महराजगंज हाइवे तिराहे से कुतुबुद्दीन उर्फ सोल्जर को गिरफ्तार कर लिया।




