Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सीएमओ ने एएनएम एवं आशा संगिनी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गाजीपुर। मिशन शक्ति-5.0 के तहत महिला चिकित्सक, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा संगिनी की कार्यशाला विकास भवन सभागार में की गई। मुख्य अतिथि सभासद अनीता देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुरूआत हुआ। सीएमओ डा. सुनील पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट सेवा दी हुई चिकित्सक डॉक्टर ईशानी वर्धन, एएनएम सरोज राजभर, रितु सिंह एवं सीमा देवी तथा आशा संगिनी एवं आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा पर्सनल मिजल अवेयरनेस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सीएमओ डॉक्टर सुनील पांडेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार , डीपीएम प्रभुनाथ , अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर नेहा राय, महिला कल्याण विभाग की लक्ष्मी मौर्य एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

Popular Articles