
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 39 शिकायत मिले और मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो में 424 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 38 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 45 प्रार्थना मिले। जिसमें पांच का निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर दो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 प्रार्थना पत्र मिले। जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में में 21 प्रार्थना पत्र मिले। मौके पर चार का निस्तारण हुआ। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 प्रार्थना मिला। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, परियोजना निदेशक, क्षेत्राधिकारी एवं सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।




