Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

तीन से 11 अक्टूबर तक महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण

गाजीपुर। एआरटीओ धरमवीर यादव ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत तीन अक्टूबर को परिवहन विभाग की ओर से ड्राईविंग माई ड्रीम कार्यक्रम का शुभारंभ ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में किया गया। इस दौरान महिलाओं को तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। सुविधानुसार अंतिम तिथि का समय बढाया जा सकता है। महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा ड्राइविंग टेस्ट कराते हुए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिसमें पहले दिन 24 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। बताया गया कि प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी परिवहन विभाग के टोल फ्री नंबर 149 तथा चैटबॉट नंबर 8005441222 पर प्राप्त की जा सकती है।

सुविधाएं जो उपलब्ध कराई जा रही हैं। हैवी व्हीकल प्रशिक्षण के लिए निःशुल्क सुविधा, एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) प्रशिक्षण पर 25 प्रतिशत की छूट, यह सुविधा दिनांक 11 अक्टूब तक रहेगी। एआरटीओ ने बताया कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ सुरक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर परिवहन विभाग पीटीओ लव कुमार सिंह एवं सम्भागीय निरीक्षक आलोक यादव,अरविंद सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एम्पावरमेंट यूनिट के कार्मिक उपस्थित थे।

Popular Articles