Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

घटना की जानकारी होते ही पहुंचे शहर कोतवाल

गाजीपुर । मूर्ति विसर्जन के दौरान धार्मिक भावनाओं को बिगड़ने की कोशिश करने वाले एक वर्ग के कुछ युवकों ने तलवार और लाठी डंडे लेकर आए और मारने पीटने की कोशिश किए। जिसपर दुर्गा पूजा कमेटी के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर बवाल करने लगे ।जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया और उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया । बताया जाता है कि दुर्गा पुजा समिति महाराजगंज की कमेटी के सभी श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे । इसी बीच महाराजगंज बाजार में मस्जिद के पास कुछ उपद्रवी युवक गाली गलौज और धर्म विरुद्ध भाषा बोलते हुए तलवार व लाठी के साथ झगड़ा करने लगे।जिसमें एक श्रद्धालु चोट लगने से घायल हो गया । झगड़े में बीच बचाव कर रहे शिवमुरत जायसवाल, प्रेम जायसवाल, पप्पु मधेसिया, अन्य श्रद्धालु बाल बाल बचे । महराजगंज में इससे पहले भी धार्मिक कार्यो में झण्डा उखाड़ कर फेका गया था । ऐसा लगता है कि यह पहले से दुर्गा पुजा विसर्जन, विघ्न डालने के प्रयास मे थे । इस मामले में भाजपा नेता अच्छेलाल गुप्ता ने कोतवाली में उपद्रवियों कितबुद्दीन उर्फ सोल्जर जामीर व आमिर व अन्य परिवार की महिलाओ के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।  मूर्ति विसर्जन के दौरान श्री नवयुवक दुर्गा पुजा समिति महाराजगंज अध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, शिवमुर्ति जायसवाल, बृजेश बिन्द,उजाला जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, संदीप, रामजीलाल गुप्ता,बद्री गुप्ता, अनिल जायसवाल, शेखर जायसवाल, ओमकार,  आदि लोग मौजूद रहे। इस मामले में शहर कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान महराजगंज में कुछ बवाल हो गया था । मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles