Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गुंडा, माफियाओं और शराब तस्करों पर करें कार्रवाईः डीआईजी

गाजीपुर। डीआईजी वैभव कृष्ण शुकवार को पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में सभी थानाध्यक्षों तथा सभी सीओ के साथ अपराध समीक्षा बैठक किये। बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में जानकारी ली । उन्होने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं, शराब तस्कर, गौ-तस्कर तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होने सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरा लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करना , पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद थे।

Popular Articles