Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई

बहरियाबाद गाजीपुर। स्थानीय कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात की टीम के ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के परिपेक्ष में “नीले आकाश के लिए स्वच्छ वायु” विषयक भाषण, निबन्ध तथा पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 12 से लक्ष्मी कुशवाहा ने प्रथम, कक्षा 9 की प्रगति मिश्रा ने द्वितीय तथा कक्षा 10 की रागिनी चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशेष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर डा. सुर्य प्रताप राय ने कहा कि वायु प्रदूषण वैश्विक समस्या है। हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि शुद्ध वातावरण के लिए हर संभव प्रयास करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ताकि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। इस अवसर पर डा.आनन्द कुमार पाण्डेय, डा.आशीष यादव, डा.आशीष यादव, डा. प्रियंका यादव, डा. कृतिका चौबे आदि लोग मौजूद रहे। संचालन नेसार अहमद फैज तथा आभार प्रधानाचार्य रामप्रकाश ने व्यक्त किया।

Popular Articles