
मरदह गाजीपुर। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सोढ़रा परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच हुई और दवाएं भी दी गयी।। स्वास्थ्य शिविर का पूर्व प्रधान विरेन्द्र उर्फ बिरजू पासवान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का अपील किया । जिसमें विभिन्न बीमारियों के 78 छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों शिक्षकों सहित अन्य मरीजों ने कुल 72 लोगों ने उपचार कराकर दवा ली।इसमें बुखार,सर्दी-खांसी,बीपी,सुगर, मधुमेह, जुखाम,दर्द,चर्मरोग,दाद ,खुजली,सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज शिविर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया तथा स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत उचित परामर्श प्राप्त करते हुए नि:शुल्क दवा भी प्राप्त किया।सुबह 10 बजे से शिविर का शुभारंभ हुआ जो 2 बजे तक चला। समाजसेवी राहुल सिंह ने कहा कि स्वस्थ भारत-सुन्दर भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव में रहनी वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान होगी और वह तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होगा।यह एक छोटा सा प्रयास जनहित में ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। धूप,बरसात, मच्छर से बचें,बासी भोजन से दूर रहें,हमेशा ताजा भोजन,फल और सलाद के साथ ही शुद्ध पेयजल पीने का कार्य करे। किसी को कोई परेशानी हो तो सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करें।साथ ही साथ किसी भी इमरजेंसी में डायल 108 एम्बुलेंस की सेवा लें,तथा गर्भवती महिलाओं के लिए 102 एम्बुलेंस की मदद लेने का आग्रह किया। शिविर में सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ सत्यम,डॉ अरूण,फार्मासिस्ट प्रियांशू वर्मा,अभिषेक कुमार,नीलम देवी, प्रधानाध्यापक पंकज गुप्ता,विनोद जायसवाल,कंचन सिंह,अर्चना सिंह आदि रहे।




