Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आग लगने से लाखों का सामान जला

बाराचवर (गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के अमवां सती माई के दरबार से सटे दुकानो में सोमवार की भोर मे अज्ञात कारणो से दुकान में भीषण आग लग गयी।आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते आस पास के 14 दुकानो को अपनी चपेट में ले लिया।लोगो ने इसकी सुचना फायर व्रिगेड को दिया।फायर व्रिगेड ने मौके पर पहुचकर ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस आग में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। बताया जाता है कि सती माई के दरबार में सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानो को खोलकर जिविकोपार्जन चलाते थे। अचानक भोर में आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटे देख दुकान के बाहर सो रहे दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। फायर कर्मचारी पहुंचकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अगलगी में श्रीकृष्ण सिंह की दुकान में लगभग 16 लाख का सामान,नेहाकुमारी पत्नी श्रीकृष्ण सिंह 10 लाख,पियुष सिंह,नुअवां 5लाख,धर्मेन्द्र सिंह पीपनार मरदह 5 लाख,संजय कुमार गुप्ता अमहट 30 लाख और दो बाईक,विनय गुप्ता अठिलापुरा रसड़ा10लाख,सहाबुदीन अमवां 7लाख,खुशबु पत्नी सहाबुदीन 5लाख,राजेश गुप्ता गठिया रसड़ा20लाख,दीपू पटेल अठिलापुरा रसड़ा50हजार,अफताब शाह अमवां 50हजार,प्रेमा सिंह पत्नी त्रिलोकी सिंह अमवां 3लाख का सामान जलकर राख होगया है। सूचना मिलते ही कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया,कानूनगो इमतियाज अहमद,हलका लेखपाल संजय प्रजापति मौके पर पहुचकर पीडित दुकानदारो से बातचीत किये। प्रसाशन से मुआवजा दिलाने की बात किये।हलका लेखपाल संजय प्रजापति ने पीड़ित दुकानदारो के नुकसान हुए सामानों की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौप दिया।

Popular Articles