Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अभियन्ता दिवस पर कर्मचारियों ने किया रक्तदान

गाजीपुर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से लोक निर्माण कार्यालय परिसर में अभियन्ता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दीप प्रज्वलन एवं रक्तदान शिविर का फीता काट कर शुभारम्भ किया। इस शिविर में 120 यूनिट रक्तदान किया गया। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।रक्तदान शिविर में जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, संगठन सहित विभिन्न समाज सेवी, जन प्रतिनिधि , ठेकेदार ऐशोसिएशन , सामाजिक कार्यकर्ता ने अपनी सहभागिता की,। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संगठनों से अपने अधिकार के साथ ही अपने कर्त्तव्यों के अनुपालन करने की सीख देते हुए लोक हित के प्रकरण पर संवेदनशील होकर अपने कर्तव्यों के अनुपालन करने की अपील की।

उन्होने कहा कि हम सभी लोग लोक सेवक हैं, हम सभी का नैतिक दायित्व है कि सरकार, शासन की मनसा के अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता जनहित को दी जाय। जिले में एक उत्कृष्ट उदाहरण बन सके, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो डा राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने स्वयं रक्तदान कर समाज को इस पुनीत कार्य में योगदान करने की अपील की। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इस कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक कर्मचारी नेता अम्बिका दुबे को विशेष सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर    मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, बैजनाथ तिवारी, धर्मेंद्र यादव धीरू, अरुणसिंह, सुभाष सिंह, ब्रजेश यादव,प्रो डा राघवेन्द्र पाण्डेय, इ अरबिंद नाथ राय, रघुनाथ यादव, प्रमोद मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, राजेश यादव, सविता सिंह, अजय कुशवाहा, नगीना यादव, सुनीता यादव, इ. दिवाकर विक्रम, गजेंद्र सिंह, इ आरके सिंह ,डा पीएन सिंह, डा सुग्रीव सिंह, अजय कुशवाहा,  मनोज यादव, सुरेन्द्र यादव, रबी शंकर सिंह,  आकाश कुशवाहा, महिंद्र यादव, सुदीप तिवारी, इं  प्रीति ,इ गुंजन, इ पूनम गुप्ता, यशोधरा बसंत, संदीप यादव, मानवेंद्र यादव सहित संगठन के अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता इ सुरेन्द्र प्रताप एवं संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे, इ ओम प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

Popular Articles